Budget Session 2024: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट

Parliament Budget Session 2024: 1 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। ऐसे में संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जिसके 9 फरवरी, 2024 तक चलने की संभवना है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। जो आधिकारिक तौर पर संसद में बजट सत्र की शुरुआत का प्रतीक है।

Budget session 2024

साल 2024-25 का अंतरिम बजट 1 फरवरी 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। बढ़ती कीमतों और महंगाई से निपटने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण टैक्स कटौती जैसी राहत प्रदान कर सकती हैं।

किसान सम्मान निधि का तोहफा!

अंतरिम बजट में महिला-किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव हो सकता है, जिससे सरकार को 12,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में इसका खुलासा होने की उम्मीद है।

पिछले वर्षों के विपरीत यह बजट पूर्ण बजट की बजाय अंतरिम बजट होगा, क्योंकि अब से दो या तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। ये बजट लोकसभा चुनाव के मद्देनजर में अहम हैं। क्योंकि सरकार अंतरिम बजट में कई अहम घोषणाएं चुनाव और जनता को ध्यान में रखते हुए कर सकती है।

अंतरिम बजट किया जाएगा पेश

बता दें कि सत्तारूढ़ सरकार चुनावी वर्ष में या जब पूर्ण बजट के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है, तब संसद में अंतरिम बजट पेश करती है। पूरे वार्षिक बजट का मसौदा चुनाव के बाद कार्यभार संभालने वाली नई सरकार द्वारा तैयार किया जाएगा।

इस वर्ष, पिछले वर्षों की तरह एक लंबे आर्थिक सर्वे के बजाय, 1 फरवरी को अंतरिम बजट से पहले 2024-25 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट पेश किए जाने का अनुमान है। मालूम हो कि आम चुनाव से पहले यह 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा और सरकार लेखानुदान के जरिए जुलाई 2024 तक चार महीने के लिए संसद से खर्च की मंजूरी मांगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+