Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2025: केंद्रीय बजट से युवाओं की उम्मीदें और क्या दे सकती है सरकार?

Budget 2025: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए युवाओं की अहमियत का अंदाजा इसी से लग जाता है कि हमारी कुल आबादी की औसत उम्र करीब 27 है। अगर देश की वर्कफोर्स के हिसाब से देखें तो यह हमारी बहुत ही बड़ी ताकत है। लेकिन, इसकी अपनी आशाएं भी हैं और आकांक्षाएं भी। इस वजह से आम बजट में सरकार से इनकी काफी उम्मीदें हैं।

बीते वर्ष वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 लाख करोड़ रुपए के सेंट्रल आउटले से प्रधानमंत्री पैकेज के तौर पर पांच योजनाओं और पहलों की घोषणा की थी। इसका मकसद,युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने, उनका कौशल विकास और अन्य अवसरों को पंख देना था। यह सोच 4.1 करोड़ युवाओं को लक्ष्य रखकर पांच साल के लिए विकसित की गई थी।

budget 2025

Budget 2025: युवाओं को आम बजट में क्या दे सकती है सरकार?

जानकारों की राय में इस बार के बजट में भी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और मुद्रा योजना जैसी योजना पर सरकार का फोकस देखने को मिल सकता है, ताकि युवाओं के कौशल विकास और एंटरप्रेन्योरशिप पर जोर बना रहे। इस वजह से बजट में इस तरह की योजनाओं पर सरकार ज्यादा फंड दे सकती है।

Budget 2025: सरकार से टैक्स में राहत और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद कर रहे हैं कामकाजी युवा

जहां तक देश में कामकाजी युवा वर्ग की बात है तो वह टैक्स स्लैब में कमी का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन उनके मन में कहीं न कहीं इस बात की आशंका है कि पता नहीं सरकार उनके मन की मुराद पूरी कर सकेगी कि नहीं। देशभर के बड़े शहरों में आयकर भरने वाले युवाओं का कहना है कि सरकार उनसे जितना टैक्स ले रही है, उसके हिसाब से उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Budget 2025: टैक्स में रियायत के साथ रोजगार के नए-नए और बेहतर अवसर की उम्मीद में युवा

युवाओं का कहना है कि ज्यादा टैक्स की वजह से कामकाजी आबादी का एक बड़ा हिस्सा देश छोड़कर विदेश जाने में लगा हुआ है। इस तरह के युवाओं की मांग है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा रोजगार और उसके बेहतर से बेहतर अवसर मुहैया करवाने के साथ टैक्स में रियायत के साथ-साथ हेल्थकेयर, एजुकेशन पर ज्यादा ध्यान दे। पॉपकॉर्न वाले विवाद से भी युवाओं के एक वर्ग में सरकार की टैक्स नीति को लेकर दुविधा देखी जा रही है। कुछ युवा क्रिप्टो टैक्स में भी कटौती की मांग कर रहे हैं।

Budget 2025: रोजगार के इन अवसरों की ओर खिंच रहा है युवाओं का ध्यान

युवाओं को इस बार के केंद्रीय बजट से उम्मीदें हैं कि स्टार्टअप के लिए और भी ज्यादा खुला माहौल मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और उनके भविष्य का भी द्वार खुलेगा। जहां तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की बात है तो युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एयरोस्पेस और इनोवेशन के क्षेत्र में भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।

Budget 2025: खेल के क्षेत्र में विकास की भी है युवाओं की काफी उम्मीद

देश का युवा शिक्षा और रोजगार के अलावा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी मोदी सरकार से काफी उम्मीदें कर रहा है। इन्हें लगता है कि अगर यूनिवर्सिटी स्तर पर खेलों पर ध्यान दिया जाए, इसके इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने पर फोकस रहे तो देश का युवा 2030 और 2036 की ओलंपिक के लिए तैयार हो सकता है।

युवाओं का बड़ा हिस्सा यह तो मानता है कि मौजूदा सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत ज्यादा काम कर रही है, लेकिन कई राज्यों और शहरों में खराब सड़कों को लेकर उनकी निराशा भी बढ़ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+