Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2025: Circular Economy क्या है? कुंभ मेले में सदियों से जिसके प्रचलन की उद्योगपति अडानी ने की चर्चा

Budget 2025: उद्योगपति गौतम अडानी ने सोमवार (27 जनवरी, 2025 )को सोशल मीडिया पर कुंभ की महिमा पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की बात तो की ही है, कारोबार जगत और बिजनेस लीडर्स को इससे सीखने के लिए भी प्रेरित किया है। इसी पोस्ट में अडानी ने 'सर्कुलर इकोनॉमी' की भी बात है, जिसके बारे में उन्होंने लिखा है कि कुंभ में इसके सिद्धांतों का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है।

अडानी ग्रुप इस बार प्रयागराज महाकुंभ में बहुत ही सक्रिय भागीदारी कर रहा है। खुद गौतम अडानी वहां जाकर श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव में जुटे दिख चुके हैं। उन्होंने लिंक्डइन पर कुंभ की महिमा का व्यापक वर्णन किया है।

budget 2025

Budget 2025: अडानी ने कुंभ और सर्कुलर इकोनॉमी को लेकर कहा क्या है?

अपने लंबे-चौड़े पोस्ट में उन्होंने एक जगह 'सस्टेनेबल बिफोर सस्टेनबिलिटी वॉज कूल'नाम के शीर्षक से लिखा है, 'बोर्डरूम में ESG (पर्यावरण,सामाजिक और शासन ) के प्रचलन में आने से काफी पहले से कुंभ मेले में सर्कुलर इकोनॉमी के सिंद्धांतों का पालन किया जाता था। नदी केवल जल का स्रोत नहीं, जीवन का प्रवाह है। इसका संरक्षण हमारी प्राचीन बुद्धि का प्रमाण है। वही नदी जो करोड़ों लोगों को अपनी ओर खींचती है, कुंभ के बाद अपनी प्राकृतिक अवस्था में लौट आती है, करोड़ों श्रद्धालुओं को शुद्ध करती है और उसे विश्वास होता है कि वह अपने द्वारा बहाई गई सभी 'अशुद्धियों' से स्वयं को शुद्ध कर सकती है। शायद हमारे आधुनिक विकास मानकों के लिए यहां एक सबक है। आखिरकार,प्रगति इस बात में नहीं है कि हम पृथ्वी से क्या लेते हैं, बल्कि इस बात में है कि हम इसे क्या वापस देते हैं।'

Budget 2025: सर्कुलर इकोनॉमी क्या है?

सामान्य शब्दों में कहें तो सर्कुलर इकोनॉमी एक ऐसा मॉडल है जिसका उद्देश्य अपशिष्ट को मिटाना और उत्पादों और सामग्रियों का इस्तेमाल करते हुए उसे टिकाऊ बनाए रखना है। यह इस विचार पर आधारित है कि चीजें कभी भी अपशिष्ट नहीं बननी देनी चाहिए और उसे पुनर्जीवन मिलते रहना चाहिए।

यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के मुताबिक हमारी मौजूदा अर्थव्यवस्था 'लिनीयर इकोनॉमी' की तरह है। यह एक ऐसा मॉडल है, जिसमें प्रकृति से कच्चे माल का दोहन किया जाता है, उससे उत्पाद बनाए जाते हैं और फिर उसे कचरे की तरह फेंक दिया जाता है। जबकि, सर्कुलर इकोनॉमी अपशिष्ट को कम से कमतर करने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत इस्तेमाल के विचार पर आधारित है।

Budget 2025: सर्कुलर इकोनॉमी की विशेषता

सर्कुलर इकोनॉमी प्रोडक्ट के बेहतरीन डिजाइन, लंबे समय तक इस्तेमाल का विचार, उसकी रिसाइक्लिंग के साथ-साथ उसके प्राकृतिक रूप से पुनर्जीवन देने पर आधारित है।

सर्कुलर इकोनॉमी के माध्यम से प्रदूषण की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है, साथ ही साथ यह जलवायु परिवर्तन (climate change) और जैव विविधता को होने वाले नुकसान (biodiversity loss) की भरपाई में भी सहायक बन सकती है।

Budget 2025: सर्कुलर इकोनॉमी के उदाहरण क्या हैं?

कई बार लोग सर्कुलर इकोनॉमी की चर्चा होते ही उसे वेस्ट मैनेजमेंट से जोड़ देते हैं। लेकिन, यह इससे कहीं ज्यादा है। इसका इस्तेमाल टेक्सटाइल, भवन निर्माण, अन्य सभी तरह के निर्माण के साथ-साथ लाइफस्टाइल से जुड़े हर तरह के उत्पादों को बनाने से लेकर उनकी डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रिब्यूशन से लेकर डिस्पोजल तक में उपयोग में लाया जा सकता है।

आधुनिक अर्थव्यवस्था में इसकी अहमियत प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और यह मानवता के संरक्षण के लिए भी जरूरी हो चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+