आम बजट पर आई शिवराज चौहान की प्रतिक्रिया, बताया- 'विकसित भारत' की नींव रखने वाला

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 23 जुलाई को आम बजट पेश किया। यह मोदी 3.0 का पहला बजट है और सरकार के ऐसा दावा है कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बजट को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस विकसित भारत का बजट बताया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'यह बजट 'विकसित भारत' की नींव रखने और वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लोगों के कल्याण पर केंद्रित है।'

Shivraj Singh Chouhan

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन करेगा। अगर किसान की दृष्टि से देखें तो इसमें सभी पक्षों पर ध्यान दिया गया है। मैं इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बधाई देता हूं। यह बजट विकसित भारत के निर्माण की नींव का बजट है। यह बजट ग्रामीण विकास और किसान की जिंदगी बदलेगा।

Recommended Video

    आम बजट पर आई शिवराज चौहान की प्रतिक्रिया, बताया- 'विकसित भारत' की नींव रखने वाला

    बजट में शिवराज के मंत्रालय को कितना मिला पैसा?
    शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय कृषि मंत्रालय है। कृषि के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में काफी घोषणाएं की है। वित्तमंत्री ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए आवंटन 1.52 लाख करोड़ रुपये दिए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+