Budget 2024: मोदी सरकार ने अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बूस्ट करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के फंड का किया ऐलान
Budget 2024:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया। इस बजट में भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष (venture capital fund) का ऐलान किया।
मोदी सरकार की इस पहल का लक्ष्य अगले दशक में अंतरिक्ष क्षेत्र का पांच गुना विस्तार करना है। यह घोषणा मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के बाद लिया है।

बता दें पिछले कुछ वर्षों में अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख को काफी मजबूत किया है। अब हमारे देश के वैज्ञानिकों की योजना 2035 तक 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' स्थापित करने और 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजने की है। ये महत्वाकांक्षी लक्ष्य अंतरिक्ष क्षेत्र में किए जा रहे अन्वेषण का एक परिणाम है।
निजी क्षेत्र और स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित
बता दें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति की समीक्षा की। इस कदम से अधिक अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के बाद से, भारतीय स्टार्टअप इस अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ी इंडस्ट्री के अहम प्लेयर बन चुके हैं।
राष्ट्रीय अनुसंधान फंड
सीतारमण ने राष्ट्रीय अनुसंधान कोष (National Research Fund) के संचालन के बारे में भी बात की। ये फंड बेसिक रिसर्च और प्रोटोटाइप डेवलेपमेंट का समर्थन करेगा। इसके अलावा कामर्शियल स्तर पर प्राइवेट सेक्टर द्वारा संचालित रिसर्ज और एनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फाइनेंसिंग पूल उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications