Budget 2023: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च होगी, रोजगार सृजन के लिए बड़ा कदम

Budget 2023:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार पैदा करने के लिए इस बार के बजट में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करने और पूरे देश में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर करने का ऐलान किया है।

budget-2023-employment-generation-pradhan-mantri-kaushal-vikas-yojana-4-0-will-be-launched

बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार के नए मौके पैदा करने के लिए भी कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट के माध्यम से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके अलावा 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की गई है। इससे कारोबार,उद्योगों के विस्तार में बढ़ावा मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च होगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने साल 2023-24 के बजट भाषण में 'अमृत पीढ़ी- यूथ पावर' की बात की है। इसके तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च किया जाएगा। अब इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग जैसे नए कोर्स भी शामिल किए जाएंगे।

30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ऐलान किया है, 'सभी राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।' गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है, जिसे नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा चलाया जाता है। इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उद्योग-आधारित कौशल विकास करना है, जिससे उन्हें बेहतर आजीविका प्राप्त करने में मदद मिले।

रोजगार सृजन के लिए बड़ा कदम
बजट 2023 पेश करने से पहले विश्लेषक रोजगारों का सृजन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए मुख्य चुनौती मान रहे थे। क्योंकि, इसके लिए निर्माण के क्षेत्र में विकास होना आवश्यक है। शायद इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस दिशा में बड़ी घोषणा की है। माना जाता है कि रक्षा, एमएसएमई, ग्रामीण और कुटीर उद्योग ऐसे क्षेत्र हैं, जहां रोजगार सृजन के व्यापक अवसर उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

महामारी से पहले वाली स्थिति नहीं लौटी है
अशोका यूनिवर्सिटी और सीएमआईई के अनुमानों के मुताबिक अभी भी देश में रोजगार का स्तर महामारी-पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंच पाया है। खासकर युवाओं और महिलाओं के रोजगार की रिकवरी रेट काफी कम है। हालिया आंकड़े बताते हैं कि भारत में बेरोजगारी दर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच अभी भी सबसे ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट के अगर जनवरी, 2020 से तुलना करें तो पिछले साल अक्टूबर में 1.4 करोड़ कम कामगार थे। इनमें 45 लाख पुरुष और 96 लाख महिलाएं शामिल हैं। 2022 के बजट में 5 वर्षों में 60 लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य रखा गया था। भारत में रोजगार का मसला हमेशा गर्म रहता है। लेकिन, खासकर बजट के समय यह और तेज हो जाता है। लेकिन, इस साल के बजट में इसको काफी अहमियत दी गई है। इसका कारण ये भी माना जा रहा है कि कुछ ही महीनों में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ने जा रहा है।

Recommended Video

    Budget 2023: एकलव्य स्कूलों में 38 हजार शिक्षकों की भर्ती, वित्त मंत्री का ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+