Budget 2023-24: शत्रुघ्न सिन्हा का तंज "हम दो हमारे दो" पर फोकस है मोदी सरकार ये बजट

Budget 2023-24: आयकरदाताओं के लिए उच्चतम स्लैब में कमी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- हम दो, हमारे दो पर फोकस है आम बजट।

satrughan

वित्‍त मंत्री ने बुधवार को आम बजट 2023-24 पेश किया। इस बजट में मोदी सरकार ने आम नागरिकों को खुश करने की पूरी कोशिश की है। वित्‍त मंत्री के लाए गए इस बजट की कुछ राज नेता तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ विपक्षी नेता आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कस रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघन सिन्‍हा ने इस आम बजट पर प्रतिक्रिया दी और आयकरदाताओं के लिए उच्चतम स्लैब में कमी पर तंज कसा। सांसद ने कहा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट में हम दो हमारे दो पर मोदी सरकार का बड़ा फोकस था। अभिनेता से नेता बने शत्रुघन सिन्‍हा ने कहा मिडिल क्लास के लोगों के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं था।

शत्रुघन सिन्‍हा ने कहा कि केंद्र सरकार का ये आम बजट 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस बजट में मिडिल क्‍लास के लोगों के लिए कुछ भी विशेष उल्‍लेख नहीं है। टीएससी सांसद ने कहा बजट को देखकर ऐसा लगता है कि हम दो हमारे दो की विशेष देखभाल के लिए ये बनाया गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बजट में डीजल, पेट्रोल, आम आदमी, महिलाओं और किसानों को इस बजट में टच नहीं किया गया है। सांसद ने कहा

मेरा मानना है कि बजट में अभी बहुत कुछ अध्ययन किया जाना बाकी है। उम्मीद की जा रही थी कि अमृतकाल के दौरान पर्याप्त जमानत राशि न होने और अन्य कारणों से जमानत का इंतजार कर रहे कई कैदी रिहा हो जाएंगे, लेकिन उनकी फाइलें अभी भी अधूरी पड़ी हैं, जिनमें नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं।

Recommended Video

    Budget 2023: Students को Digital Library की सौगात, कैसी होगी नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी | वनइंडिया हिंदी

    बता दें इस बजट में इनकमल टैक्‍स की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी है इसके साथ ही वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर 5 और टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया है। इसके साथ ही इस व्यवस्था में टैक्स स्ट्रक्चर को बदलने का भी प्रस्ताव दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+