Budget 2022: मेंटल हेल्थ को लेकर सरकार चलाएगी प्रोग्राम, बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने किया ऐलान
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पेश किया। अपने कार्यकाल के चौथे बजट में वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की कई योजनाओं के बारे में बताया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि मेंटल हेल्थ काउंसलिंग के लिए एक राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें IIT बैंगलोर तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल हेल्थ डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक खुला मंच तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "इसमें स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की डिजिटल रजिस्ट्रियां, अद्वितीय स्वास्थ्य पहचान और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच शामिल होगी।

Recommended Video
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार देश में युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, साथ ही सरकार का अगला लक्ष्य 60 लाख नौकरियां पैदा करना है। पीएम गति शक्ति अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी और युवाओं के लिए अधिक नौकरियों और अवसरों को जन्म देगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं जिसका उद्देश्य भारत के लिए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का टैग बनाए रखना है। बता दें कि यूपी सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बजट पेश किया गया है। मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत के विस्तार का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications