Budget 2021: कृषिमंत्री तोमर बोले- आज के बजट के बाद किसानों को नहीं रहना चाहिए कृषि कानूनों पर शक

Budget 2021: कृषि मंत्री तोमर बोले- आज के बजट के बाद किसानों को नहीं होना चाहिए कृषि कानूनों पर शक

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा है कि वित्तमंत्री ने आज जो बजट पेश किया है, उसके बाद किसानों को नए कृषि कानूनों को लेकर कोई शक नहीं रहना चाहिए। तोमर ने कहा कि बजट में एमएसपी के प्रति प्रतिबद्धता और एपीएमसी को मजबूत करने की सरकार की कवायद आज के बजट में दिखती है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र का बजट भी बढ़ा दिया गया है।

Recommended Video

    Budget 2021 : Farmer Protest के बीच बजट पेश, जानें क्या बोलें Narendra Singh Tomar | वनइंडिया हिंदी
    Budget 2021 Agriculture Minister Narendra Singh Tomar says Govt committed to working for interest of farmers

    कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर साल ना केवल कृषि बजट बढ़ाया जा रहा है, बल्कि योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी पूरा ध्यान है। इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपए का ऋण किसानों को मिलेगा। एपीएमसपी सशक्त होंगे और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े होंगे, इसके लिए एक लाख करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में एपीएमसी को शामिल किया गया है।

    केंद्र के नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर कई महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से खत्म हो जानी चाहिए। बजट में एमएसपी के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की गई है और एपीएमसी को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है।

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी) केंद्रीय बजट पेश किया है। वित्तमंत्री ने कृषि सेक्टर को लेकर कई ऐलान बजट में किए हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि 2021-22 में किसानों को अधिक कृषि ऋण उपलब्‍ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य 16.5 लाख करोड़ रुपए का है, जबकि पिछली बार यह 15 लाख करोड़ रुपये का था। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी फसलों पर उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना अधिक एमएसपी दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+