बजट 2021-22: अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत को किया याद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने बजट भाषण के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

नई दिल्ली। Budget 2021-22: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने बजट भाषण के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सीतारमण ने कहा, 'टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में शानदार सफलता हमें भारत के लोगों की अंतर्निहित ताकत की याद दिलाती है। उन्होंने ट्रेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की तारीफ करते हुए कहा, "जो खिलाड़ी पीछे की कतार में नजर आते थे, उन्होंने आगे आकर परफॉर्म किया।

Finance Minister

Recommended Video

    Budget 2021: FM Nirmala Sitharaman ने किए बजट से जुड़े ये 10 बड़े ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    एक दिन पहले यानि रविवार को पीएम मोदी ने भी रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम में भी भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था,"इस माह हमें क्रिकेट की पिच से खुशखबरी मिली। शुरुआती निराशा के बाद, भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज पर ऐतिहासिक कब्जा जमाया। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरणादायक था।"

    यह भी पढ़ें: Budget 2021: चाय बागान श्रमिकों के कल्‍याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट, FM ने टैगोर को भी किया याद

    इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "
    आपकी प्रशंसा और प्रोत्साहन के शब्दों के लिए श्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद। भारतीय टीम तिरंगे की शान के लिए हरसंभव प्रयार करेगी।" गौरतलब है कि शुक्रवार से भारतीय टीम चेन्नई में इंग्लैंड के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू करने जा रही है।

    बता दें कि भारतीय टीम (Team India) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में महज 36 रन पर सिमट गई थी। भारत यह मैच 8 विकेट से हार गया था। इसके बाद चारों तरह यह चर्चाएं होने लगी थी कि अब भारत यह सीरीज बुरी तरह से हार जाएगा। भारतीय टीम ने इसके उलट पलटवार किया और अगले तीन में से दो टेस्ट मैच जीते और चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+