बजट 2019: सीतरमण के बजट के बाद क्या सस्ता, क्या महंगा, पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में बजट पेश किया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बजट है। बजट में वित्तमंत्री की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। 2 घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में टैक्स को लेकर नई घोषणाएं की हैं। जिसके बाद कुछ चीजों के दाम बढ़ेंगे और कुछ चीजें सस्ती होंगी। जानते हैं क्या होगा महंगा, क्या सस्ता।

ये चीजें होंगी सस्ती

ये चीजें होंगी सस्ती

बजट 2019 में मुख्य रूप से होम लोन ककी दरों में कमी का ऐलान होगा। बजट के बाद होम लोन लेना सस्‍ता होगा, जिससे घर खरीदना आसान होगा। बाद इलेक्ट्रिक कारें भी सस्‍ती हो जाएंगी। दाम कम होने से इन कारों के इस्‍तेमाल में बढोत्तरी होगी। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की खरीद पर लिए गए लोन पर सरकार 1.5 लाख रुपये की कर छूट देगी। इंश्योरेंस सेक्टर में राहत दिया है। बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत FDI से इंश्योरेंस सस्ता होगा।

इसके अलावा साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्‍ट, डेटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान जैसे पंखे, लैम्‍प, बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, बर्तन, गद्दा, बिस्‍तर, चश्‍मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, धूपबत्ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन, ऊन सस्ती होगी।

ये होगा महंगा

ये होगा महंगा

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1 रुपया बढ़ा दी गई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी। सोने पर भी ड्यूटी 10 से 12.5 फीसदी किया गया है। सोने के दाम भी बढ़ेंगे, चांदी और दूसरी धातुओं पर भी ड्यूटी बढ़ाई गई है। सिगरेट और तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे। आयात शुल्‍क में इजाफा होने से कई दूसरा चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा। ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी हो जाएंगी।

सोने-चांदी के अलावा ऑप्टिकल फाइबर, स्‍टेनलेस उत्‍पाद, मूल धातु के फ‍िटिंग्‍स, फ्रेम और सामान, एसी, लाउडस्‍पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहनों के हॉर्न, सिगरेट आदि महंगे हुए हैं।

एनडीए के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट

एनडीए के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है। मोदी सरकार के इस कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं। कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिलने के बाद निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक जरूरी है, देश के हर नागरिक तक पहुंचने की सरकार की कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+