Video: बिहार से पढ़ने आई लड़की ने दिल्ली-NCR में खोला टी-स्टॉल, नाम रखा 'B.Tec चायवाली'
B. Tech Chaiwali: देश में युवा आजकल खुद का स्टार्टअप शुरू करने में विश्वास रख रहा है। पहले MBA चायवाला, फिर पटना की ग्रेजुएट चायवाली, उसके बाद कई ऐसे वीडियोज सामने आए, जिन्होंने अपने भविष्य के मद्देनजर खुद का बिजनेस शुरू किया। अब इसी कड़ी में एक और लड़की का नाम जुड़ गया, जिन्होंने खुद का कुछ नया करने का फैसला किया है। नाम है वर्तिका सिंह। अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देखने वाली इंजीनियर की पढ़ाई कर रही वर्तिका ने एक टी-स्टॉल (Tea Stall) शुरू किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिहार की रहने वाली वर्तिका सिंह बनीं 'B.Tec चायवाली'
बिहार की रहने वाली वर्तिका सिंह फरीदाबाद में रहकर बी.टेक कर रही हैं, इसी के साथ उन्होंने यहीं एक चाय की दुकान खोल ली, जिसका नाम भी उन्होंने 'बी. टेक चायवाली' रखा है। वर्तिका के साथ अब उनकी चाय की स्टॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको काफी लोगों ने पसंद किया है।

पढ़ाई के साथ शुरू किया स्टार्टअप
दरअसल, swagsedoctorofficial नाम के इंस्टाग्राम पेज पर B.Tech Chaiwali का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें चाय स्टॉल की ओनर वर्तिका सिंह अपने बारे में बता रही है। वर्तिका के मुताबिक शुरू से उसका खुद का कुछ करने का मन था, ऐसे में अपना बिजनेस शुरू करने के लिए वो अपनी डिग्री पूरी करने के लिए 4 साल तक इंतजार नहीं करना चाहती थी, ऐसे में उन्होंने भले ही छोटी लेकिन एक शुरुआत कर दी है।

शाम 5.30 बजे से रात 9 बजे ओपन
वर्तिका ने फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड के पास एक चाय की स्टॉल ओपन की है। वीडियो में वर्तिका ने बताया कि वो बिहार से हैं, और शाम 5.30 बजे से रात 9 बजे तक अपना चाय का स्टॉल चलाती हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा उनकी दुकान पूरे देश में होनी चाहिए। मैं लोगों को नौकरी दे सकूं, इतना बड़ा बिजनेस बना सकूं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
वर्तिका की टी-स्टॉल पर कई तरह की चाय है, जिनका अलग-अलग प्राइस है। बीटेक चायवाली के मुताबिक चाय मसाला और नींबू चाय 20 रुपये कप और रेगुलर चाय 10 रुपए कप है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स का उनको सपोर्ट मिल रहा है। लोगों ने कहा है कि छोटा हो या बड़ा, काम-काम होता है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि किसी भी काम में शर्म नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications