यूपी में बिगड़ते लॉ एण्ड ऑर्डर को लेकर विधासभा के बाहर बसपा का जोरदार प्रदर्शन

हाथ में बसपा का झंडा तथा बैनर लिए कार्यकर्ता सूबे की खराब कानून-व्यवस्था के खिलाफ तथा केंद्र सरकार द्वारा महंगाई बढ़ाने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा विधान परिषद में सदन के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने प्रदर्शन स्थल पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने करीब एक महीने के कार्यकाल में ही महंगाई को बढ़ा दिया है और हम इसके विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार तो उत्तर प्रदेश को सौ साल पीछे ले जा रही है। इनके राज में कानून का नहीं गुंडाराज चल रहा है। रोज सैकड़ों महिलाएं तथा बच्चियों की अस्मत से खिलवाड़ कर उनको मौत के घाट उतारा जा रहा है। करीब तीन वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications