मायावती ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- जनता सावधान रहे

नई दिल्‍ली। बीएसपी चीफ मायावती ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। ट्वीट कर मायावती ने कहा है कि पीएम मोदी ज्यादातर शिलान्यास आदि में ही लगातार व्यस्त रहे और प्रचार-प्रसार पर 3044 करोड़ खर्च कर दिया। इस पैसे से उत्तर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्य के हर गांव में शिक्षा और अस्पताल की व्यवस्था हो सकती है।

मायावती ट्वीट कर पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- जनता सावधान रहे

लेकिन बीजेपी के लिये प्रचार का ज्यादा महत्व है शिक्षा और राजनीति का नहीं। मायावती ने लिखा है कि बीजेपी व पीएम श्री मोदी अपनी सरकार की नाकामियों व घोर विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बांटने व गरीबी एवं बेरोजगारी आदि के जनहित के मुद्दे को असली चुनावी बहस बनने से रोकने के लिये हर प्रकार के गढ़े मुर्दे उखाडऩे की कोशिश में लगे हुये हैं जो अतिनिन्दनीय है। जनता सावधान रहे।

आपको बता दें कि यूपी में बीएसपी ने एसपी से गठबंधन किया है। कांग्रेस के साथ इसका गठबंधन नहीं हो सका है। उम्मीद थी कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस से भी गठबंधन का ऐलान हो सकता है। लेकिन अब कांग्रेस और बीएसपी-एसपी के बीच इसकी संभावना नहीं दिख रही है। दूसरी ओर, मायावती ने बीजेपी के खिलाफ अपना पूर जोर लगा दिया है। वह लगातार मोदी की नीतियों और उनकी सरकार पर हमले कर रही है। एक दिन पहले उन्होंने पहली बार राफेल सौदे पर सरकार को घेरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+