राज्यसभा चुनाव हारने के बावजूद माया का बड़ा बयान, कहा- 2019 में मोदी को हराने में पूरी ताकत लगा देंगे
राज्यसभा चुनाव हारने के बावजूद माया का बड़ा बयान, कहा-
Recommended Video

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मिल कर करागर रणनीति बनाई थी। माया ने कहा कि हमारी रणनीति थी कि सपा हमें अतिरिक्त 9-10 वोट हमें देगी और फिर कुछ ही दिनों बाद आगामी विधान परिषद चुनाव में बसपा के सभी विधायकों का वोट सपा के विधायकों को दिलाया जाएगा। माया ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में प्रशासनिक मशीनकरी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमारे और सपा के बीच आई नजदीकी को तोड़ने के लिए हथकंडे आजमाए गए। माया ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कलंकित किया। माया ने कहा कि योगी-मोदी ने प्रशासनिक आतंक पैदा किया। राज्यसभा चुनाव पर माया ने कहा कि विधायकों के वोट के लिए ED-CBI का डर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति धन्नासेठ समर्थक है।माया ने उन सभी विधायकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने सपा और बसपा के समर्थन में वोट दिया। उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों ने खुद को बचाने के लिए क्रॉस वोटिंग की।

हमारे एक विधायक ने दगाबाजी की
माया ने कहा कि हमारे एक विधायक ने दगाबाजी की। उन्होंने कहा कि यह अनैतिक जीत गोरखपुर और फूलपुर में उनकी हार को छिपा नहीं सकती ।यहां तक कि भाजपा को इसके बारे में पता है। माया ने कहा मोदी और उनके चेले की नींद उड़ गई है। अखिलेश अभी ज्यादा तजुर्बे वाले नहीं है। अखिलेश, राजा भैया की साजिश में फंस गए। माया ने कहा कि साल 2019 में मोदी को हराने में पूरी ताकत लगा देंगे।

गेस्ट हाउस कांड पर बोलीं माया...
माया ने कहा कि मैं भाजपा और कंपनी को यह बताना चाहूंगी कि सपा और बसपा के बीच संबंधों को तोड़ने में उनकी कोशिश सफल नहीं होगी। कल के परिणामों से एसपी-बसपा का रिश्ता किसी भी तरह से एक इंच भी प्रभावित नहीं हुआ है। माया ने कहा कि भाजपा के लोग मुझे गेस्ट हाउस कांड की याद दिला रहे हैं। भाजपा अपने गिरेबां में झाकें और बताए कि मुझे सीएम पद से क्यों हटाया था। माया ने कहा कि जब वो घटना हुई थी उस वक्त सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। अखिलेश उस घटना के जिम्मेदार नहीं हैं।

भाजपा मेरी हत्या कराना चाहती है
मायावती ने राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि ये सरकार हत्या कराना चाहती है। गेस्ट हाउस कांड में आरोपी पुलिसकर्मी को डीजीपी बना कर भाजपा का इशारा इसी ओर है। माया ने कहा कि अखिलेश को राजा भैया ने धोखा दिया। भाजपा के लोग और खुद कल्याण सिंह उन्हें कुण्डा का गुण्डा कहते थे।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications