लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की नई लिस्ट, वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ बदला प्रत्याशी

बसपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर छठवीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने यूपी की 11 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है। सूची में वाराणसी सीट के लिए बीएसपी ने अपनी पूर्व घोषणा में बदलाव करते हुए सैय्यद नेयाज अली को मौका दिया है।

BSP releases new list

यहां देखें पूरी लिस्ट-

बसपा की नई लिस्ट के अनुसार, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बसपा ने अतहर जमाल लारी की जगह अब सैय्यद नेयाज को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीएसपी ने सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव, हरदोई से भीम राव आंबेडकर, संतकबीरनगर से मोहम्मद आलम, फतेहपुर से मनीष सिंह सचान, फिरोजाबाद से चौधरी बशीर, मिश्रिख से बीआर अहिरवार, वाराणसी से सैय्यद नेयाज और मछलीशहर से कृपाशंकर सरोज को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।

इसके अलावा भदोही से अतहर अंसारी, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जगन्नाथ पाल और महाराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को रीवा के एसएएफ मैदान में बीएपी प्रत्याशी अभिषेक पटेल के समर्थन में आयोजित सभा में शामिल हुईं। मंच से उन्होंने यहां कांग्रेस व भाजपा ने अपना सबसे ज्यादा समय देश हित के बजाय देश के धन्नासेठों और पूंजीपतियों को मालामाल बनाने में लगाया। यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने जनता से अभिषेक पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मायावती ने कहा कि सभी को पता है कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य किसी भी विरोधी पार्टी के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले ही यहां रहने वाले गरीबों, मजदूरों, दलित, मुस्लिम और आदिवासियों के साथ मिलकर हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है। सभा स्थल पर मौजूद भीड़ और उनके जोश को देखकर मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी पार्टी का बेहतर रिजल्ट लेकर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+