नौकर-नौकरानी के प्राइवेट पार्ट्स पर रॉड से मारती थी बाहुबली धनंजय की पत्नी जागृति

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नौकरानी राखी की हत्या के इकलौते चश्मदीद गवाह 17 वर्षीय नौकर ने पुलिस को बताया कि वो बहुत की खुशनसीब है कि इस नर्क से बच कर निकलने में कामयाब रहा। उल्लेखनीय है कि छानबीन में लगी पुलिस को धनंजय के सरकारी आवास से 20 सीसीटीवी कैमरे मिले हैं। पुलिस इन कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। मगर सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस को नौकरानी राखी के बाथरूम से भी एक कैमरा मिला है।
इस संबंध में धनंजय की पत्नी जागृति ने पुलिस को बताया कि उनके घर के नौकर उन्हें जरा सी भी अहमियत नहीं देते थे। उन नौकरों के लिये मेरे पति ही महत्वपूर्ण थे। जागृति ने बताया कि नौकरों पर नजर रखने के लिये उन्होंने कैमरे लगवाए थे। उन्होंने पुलिस को दिये गये बयान में बताया कि उनके नौकर पिटने के ही लायक थे। उन्होंने बताया कि मैंने कई बार उन्हें आपत्तिजनक स्थित में देखा था इसलिये मैंने उनके निजी अंगों पर हमला किया ताकि भविष्य में वो ऐसा ना कर सकें।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने धनंजय सिंह और उनकी पत्नी जागृति को गिरफ्तार किया था। जागृति पर हत्या और धनंजय पर सबूत से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आज दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जिसके बाद दोनों को पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications