धनंजय सिंह की क्राइम कुंडली, पहली पत्‍नी और नौकर की भी हो चुकी है रहस्‍यमय मौत

BSP MP Dhananjay Singh' and his dentist wife Jagriti
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लखनऊ विश्‍वविद्यालय के छात्र नेता से डॉन और फिर बाहुबली सांसद तक का सफर तय करने वाले धनंजय सिंह उर्फ बबलू की पत्‍नी जागृति सिंह को नौकरानी की हत्‍या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जागृति के घर के एक नौकर ने ये आरोप लगाया है कि उसकी भी पिटाई की गई है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नौकरानी का नाम राखी है और वो बिहार की रहने वाली है। राखी की मौत की खबर के बाद अब तक कोई परिजन नहीं आया है इसलिये शव का पोस्‍टमार्टम नहीं किया जा सका है।

वहीं खबर ये भी है कि बाहुबली धनंजय सिंह और उनकी पत्नी जागृति के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसी साल जून में धनंजय ने जागृति से तलाक के लिए अर्जी दी थी। खैर ये उनका आपसी मामला होगा मगर बात अगर धनंजय सिंह क्राइम कुंडली कर करें तो वो खासा विवादास्‍पद है। मालूम हो कि धनंजय सिंह की पहली पत्नी की मौत लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास पर हो चुकी है। उस मामले को लेकर भी धनंजय पर सवाल उठते रहे हैं।

धनंजय के जौनपुर स्थित घर पर भी नौकर की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। लेकिन इनमें से किसी में भी धनंजय के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वहीं बीएसपी के सांसद धनंजय सिंह जनवरी, 2010 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में दिसंबर, 2011 में गिरफ्तार किए गए थे। धनंजय के खिलाफ जौनपुर जिले के केराकत थाने में हत्या का यह मुकदमा दर्ज है।

उल्‍लेखनीय है कि डॉ. जागृति सिंह मूलतः गोरखपुर कि रहने वाली हैं। उनके पिता उमा शंकर सिंह परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह ज्यादातर समय नोएडा में रहती हैं। वहीं एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करती हैं। उनका जौनपुर जाना बहुत कम होता है। जागृति और धनंजय का एक बेटा भी है, जो उनके दिल्ली आवास पर रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+