महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई से भड़के बसपा सांसद दानिश अली, कह दी ये बात
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। संसद में सवाल के बदले पैसा लेने के आरोप में घिरी महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच हो रही है। सीबीआई ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक लोकपाल के निर्देश पर एफआआईआर दर्ज की है।
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। निशिकांत दुबे ने मौद्रिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुक्षा से समझौता करने का महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि लोकसाभा की आचार समिति इन आरोपों की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले पर बसपा सांसद दानिश अली ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
दानिश अली ने कहा कि इस देश में कुछ फर्जी शिकायतों पर बुलेट की तरह कार्रवाई होती है। मैं तो इतना ही कहूंगा कि महुआ मोइत्रा जी का मामला संसद की एथिक्स कमेटी में था, वहां पर भी उनको पूरी तरह से नहीं सुना गया। जिन्होंने सो-मोटो एफिडेविट वाले दर्शन हीराल लाल थे, उनको एथिक्स कमेटी ने एग्जामिन नहीं किया।
कमेटी ने जो प्रस्ताव दिए उसे लोकसभा के पटल पर भी नहीं रखा गया। आखिर ऐसी जल्दबाजी क्यों की गई। ऐसा लग रहा है कि इसकी पटकथा कहीं और लिखी गई है और इसे लागू कहीं और किया जा रहा है।
जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भले ही वह संसद से बाहर निकाल दी जाएं, वह संसद के बाहर रहकर अपनी आवाज उठाएंगी। ऐसा लग रहा है कि अगर किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ कोई अपनी आवाज उठाता है तो हर कीमत पर उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाएगी। लेकिन देश इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications