'कोई नई कहानी गढ़ने की साजिश में BJP', बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर दानिश अली ने उठाए सवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी लगातार विवादों में बने हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सांसद दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी को शायद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति हासिल थी। तभी कार्रवाई में निश्चित रूप से देरी हो रही है। क्योंकि वे संसद में मेरे खिलाफ सबूत ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद दानिश अली ने आगे कहा कि मैं उन्हें (बीजेपी को) चुनौती दे रहा हूं कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो उन्हें पेश करना चाहिए।

BSP MP Danish Ali

बसपा सांसद का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो लोग इस देश के संविधान में विश्वास रखते हैं, वे चाहते हैं कि कार्रवाई की जाए, यह केवल अकेले दानिश अली के बारे में नहीं है। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अगर बीजेपी कार्रवाई करने में ईमानदार होते तो, वे रमेश बिधूड़ी से क्यों मिलते? क्योंकि सब कुछ रिकॉर्ड में है। क्या वे कोई नई कहानी गढ़ने की साजिश रच रहे हैं?

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीती 21 सितंबर को लोकसभा में सदन की कार्यवाही हुई। इस बीच बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी ने उग्रवादी, आतंकवादी, मुल्ला जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+