उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट को मायावती ने बताया षडयंत्र, की ये मांग

Recommended Video

    Unnao Case: पीड़िता की Car Accident पर क्या बोलीं Mayawati ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। यूपी के उन्नाव में गैंगरेप पीडिता की कार एक्सीडेंट को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। क्योंकि जिस ट्रक ने पीड़िता की कार को टक्कर मारी है उसके नंबर प्लेट पर कालिख पुती गई है, ताकि नंबर का पता न चल सके। इस घटना में गैंगरेप पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है जबकि वकील घायल हो गया है। ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिख पुती जाने की बात सामने आने पर सियासी गलियारों में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब इस घटना में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का बयान सामने आया है।

    क्या कहा बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने?

    क्या कहा बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने?

    मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि उन्नाव रेप पीड़िता के कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई तथा वह स्वंय व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। सुप्रीम कोर्ट को इसका संझान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। बता दें कि मायावाती के अलावा कई और नेताओं ने भी इस घटना पर सवाल खड़े करते हुए इसको हत्या की साजिश करार दिया है।

    क्या है पूरा मामला?

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, जिस ट्रक से पीड़िता की कार की टक्कर हुई थी, उसके नंबर पर काला ग्रीस लगा था और उसका नंबर पता नहीं चल पा रहा था। इसको लेकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के नंबर को छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन नंबर प्लेट पर लगी ग्रीस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अक्सर आरटीओ से बचने के लिए ओवरलोड ट्रक वाले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते हैं, इसकी जांच की जा रही है कि नंबर प्लेट पर ग्रीस क्यों पुती गई थी।

    कब हुआ हादसा?

    कब हुआ हादसा?

    बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब रविवार को उन्नाव रेप केस की पीड़िता अपने परिवार और वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। तभी रायबरेली में एनएच 232 पर अटोरा के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी और प्राइवेट वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चाची और मौसी ने दम तोड़ दिया। जब रेप पीड़िता की हालत गंभीर बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक्सीडेंट करवाने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव एक्सिडेंट: रेप पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाली ट्रक के नंबर प्लेट पर पुती थी कालिख, उठे कई सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+