मायावती ने PM मोदी की दी जन्मदिन की बधाई, लेकिन लोगों ने दिया ट्रोल
लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए मायावती ने पीएम के दीर्घायु की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, लेकिन वो इसे लेकर खुद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। मायावती ने ट्विटर पर लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 69वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व उनके दीर्घायु होने की कुदरत से प्रार्थना।

मायावती के ट्विट करते ही वो लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने मायावती के ट्विट को रिट्वीट करते हुए सवाल किया कुदरत से प्रार्थना? ईश्वर से कोई दिक्कत है क्या? वहीं किसी ने लिखा सवालिया तरीके से पूछा प्रार्थना....करती है ना?
वहीं एक यूजर से उनके ट्वीट को लेकर उनसे सवाल किया कि आप को ईश्वर ED और CBI से बचाकर रखें। वहीं एक ने लिखा कि अगर ईश्वर ने आपकी सुनली तो आप यूपी में 2049 तक सीएम नहीं बन पाओगी। गौरलतब है कि मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने जीवन के 69 साल का सफर पूरा कर लिया। देश भर में उनका 70वां जन्मदिवस धूमधाम से मानाया गया। देश-दुनियाभर से लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications