बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया लोकपाल बिल का समर्थन

BSP chief Mayawati
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बसपा सुप्रीमो और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकपाल विधेयक का समर्थन करती है और सकरार से संसद के चालू सत्र में इस विधेयक को पारित करना सुनिश्‍चित करने की मांग की है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी लोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं है। अगर इसमें किसी तरह के बदलाव की जरूरत है तब लोक हित में ऐसा किया जाना चाहिए। लेकिन इस विधेयक को रोका नहीं जाना चाहिए और इस मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए तथा इसी सत्र में पारित किया जाए।

बसपा प्रमुख मायावती से लोकपाल विधेयक पर पार्टी की राय के बारे में सवाल किया गया था। इस विधेयक पर आज राज्यसभा में चर्चा होनी है और अगले सप्ताह इसे लोकसभा में पेश किये जाने की उम्मीद है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने विभिन्न मुद्दों पर जारी हंगामे के बीच शुक्रवार को लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश कर दिया। विधेयक में उच्चस्तर के सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए लोकपाल नामक संस्था बनाने का प्रावधान है।

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि यदि प्रवर समिति के संशोधनों के अनुसार विधेयक को पेश किया जाए तो वह बिना बहस के ही लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिए तैयार है। बहरहाल, राज्यसभा के सभापति एम हामिद अंसारी ने इस विचार को खारिज कर दिया और जोर दिया कि विधेयक को बिना बहस के पारित नहीं किया जा सकता है। विधेयक के पेश किए जाने के तत्काल बाद हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न् 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। समाजवादी पार्टी (सपा) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद सभापति के आसन के समीप आ गए और महंगाई तथा आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+