BSNL लाया डबल डाटा आॅफर, दशहरा-मोहर्रम पर खास पेशकश
नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दशहरा और मुहर्रम के शुभ अवसर पर अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए खास आॅफर की पेशकश की है।

बीएसएनएल ने दशहरा और मुहर्रम के लिए प्रीपेड ग्राहकों को स्पेशल टैरिफ वाउचर यानी एसटीवी की पेशकश की है और इसपर वह उन्हें दोगुना डाटा देगा।
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने कहा,'कंपनी ने त्योहारों को देखते हुए देशभर में चार नए डाटा एसटीवी पेश किए हैं। इनकी वैलिडिटी पूरे वर्ष यानी 365 दिन है। इसमें 10 से 31 अक्टूबर तक डबल डाटा मिलेगा।'

बीएसएनएल के डायरेक्टर आर.के. मित्तल के मुताबिक, कंपनी अपने ग्राहकों को भरोसेमंद और सबसे सस्ती सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह है आॅफर :
- 1,498 रपये में नौ GB डाटा के बजाए 18 GB डाटा
- 2799 रुपये में 18 GB के बजाए 36 GB
- 3,998 रुपये में 30 GB के बजाए 60 GB
- 4,498 रुपये में 40 GB के बजाए 80 GB डाटा












Click it and Unblock the Notifications