केंद्र सरकार का 7.72 करोड़ लोगों को बड़ा तोहफा, आज से मिलेगा लाभ
नई दिल्ली। बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए आज केंद्र सरकार बड़ा तोहफा लेकर आयी है। आज से बीएसएनएएल उपभोक्ताओं को मुफ्त रोमिंग की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। आज से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को देश के किसी भी कोने में जाने पर रोमिंग चार्ज नहीं देना होगा।

आज से बीएसएनल उपभोक्ताओं के दूसरे प्रदेश जाने पर दो सिम रखने के झंझट से मुक्ति मिल जायेगी। अब उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कहीं भी फ्री में कॉल रीसीव कर सकते हैं। इस सुविधा के साथ ही बीएसएनएल के वन नेशन वन नंबर योजना को मूर्त रूप मिलता दिख रहा है।
गौरतलब है कि नेशल फ्री रोमिंग की घोषणा 2 जून को दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की थी जिसे आज से लागू किया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ देशभर के 7.72 करोड़ बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications