BSF ने खतरनाक हथियारों से लैस आतंकवादियों की घुसपैठ को किया नाकाम, वापस पाकिस्तान खदेड़ा
नई दिल्ली। हर बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से लगातार की जा रही सीजफायर की आड़ में खतरनाक आतंकवादी को वह भारतीय सरजमीं पर घुसपैठ के प्रवेश की कोशिशें करते रहते हैं। 14-15 सितंबर की रात भारतीय सीमा सुरक्षा (बीएसएफ) बल के जवानों ने ऐसी ही एक नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू स्थित बीएसएफ की टीम ने बताया कि आतंकवादियों की घुसपैठ को नकाम कर दिया गया है।

गौरतलब है कि भारत में अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिशें होती रहती हैं। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ये आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में रहते हैं। बीएसएफ के मुताबिक 14-15 सितंबर की रात पाक रेंजरों की मदद से बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से सशस्त्र आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ सैनिकों द्वारा भारी गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को पाकिस्तान की ओर भागते हुए देखा गया गया था।

यह भी पढ़ें: चीनी विदेश मंत्री को जयशंकर की दो टूक, सीमा पर नहीं हुई शांति तो उठाना पड़ेगा हर तरह का नुकसान
आतंवादी करते हैं सुरंग का इस्तेमाल
इस घटना के बाद बीएसएफ ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और जवानों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं, इलाके में सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जा सके। बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा था कि आतंकवादी पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश के लिए सीमा पार से भूमिगत सुरंगों और हथियार गिराने के लिए ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए 'घुसपैठ रोधी ग्रिड' को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, सुरंगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दिलबाग सिंह ने बताया कि हाल ही में उनकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गलार गांव में 170 मीटर की सुरंग का पता लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications