पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ का जवान शहीद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में बॉर्डर सेक्युरिटी फोर्स का एक जवान शहीद हो गया है। बीएसएफ के जवान देवेंद्र कुमार पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में शहीद हो गए हैं। वह बीएसएफ कॉस्टेबल थे।

जानकारी के अनुसार यह फायरिंग आज सुबह उस वक्त शुरू हुई जब पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर बिना किसी वजह से फायरिंग शुरू कर दी गई। पाकिस्तान की ओर से की जा रही है फायरिंग का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया, इस दौरान बीएसएफ के जवान देवेंद्र कुमार शहीद हो गए।
गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, अभी तक पिछले एक वर्ष में इस तरह की 650 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमे सुरक्षाबलों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है, कई स्थानीय लोगों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications