बीएसएफ ने 3 पाकिस्तानी रेंजर्स को को मार गिराया
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से भारतीय पोस्टों पर फायरिंग की गई थी जिसके जवाब में भारतीय जवानों ने तीन पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में बीएसएफ ने 3 पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के फायरिंग के जिसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए।

बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से भारतीय पोस्टों पर फायरिंग की गई थी जिसके जवाब में भारतीय जवानों ने तीन पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया। ये घटना दोपहर करीब 2.50 बजे की है। प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के फायरिंग शुरू की गई थी।
आपको बता दें कि भारत पाकिस्तानी सीमा पर तनाव जारी है। पिछले कुछ महीने से पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रही है। भारतीय जवान भी पाकिस्तानियों का माकूल जवाब दे रहे है।












Click it and Unblock the Notifications