BSF 56th Raising Day: पीएम मोदी और अमित शाह ने BSF दिवस की दी बधाई, जानिए क्या कहा?
BSF 56th Raising Day: पीएम मोदी और अमित शाह ने BSF दिवस की दी बधाई, जानिए क्या कहा?
Border Security Force 56th Raising Day: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज (1 दिसंबर) को अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। (BSF Raising Day 56th) इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ जवानों को नमन किया है। पीएम मोदी ने BSF कर्मियों और उनके परिवारों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''सभी BSF जवानों और उनके परिवारों को बीएसएफ के स्थापना दिवस के विशेष अवसरक पर शुभकामनाएं। बीएसएफ के जवानों ने देश को बचाने के लिए और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान देश की जनता की मदद करने के लिए और अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास करते हुए खुद को एक बहादुर बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। भारत को बीएसएफ पर गर्व है।''

Recommended Video
शाह और राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ''बीएसएफ ने अपने शौर्य और पराक्रम से अपने आदर्श वाक्य 'जीवन पर्यन्त कर्तव्य' को सदैव चरितार्थ किया है। आज BSF के 56वें स्थापना दिवस पर मैं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए नमन करता हूं। भारत को अपनी रणविजयी ''सीमा सुरक्षा बल'' पर गर्व है।''
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''BSF के स्थापना दिवस पर उनके जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई। बीएसएफ भारत की रक्षा की पहली पंक्ति है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं उनकी सेवा और राष्ट्र की सेवा में बलिदान को सलाम करता हूं।''
दिल्ली के छावला कैंप में कार्यक्रम
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 56वां स्थापना दिवस पर दिल्ली के छावला कैंप में इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना आज ही के दिन एक दिसंबर को 1965 में की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और 1971 में बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद उसके साथ भारत की सीमा की रक्षा करता है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications