BSF का पाकिस्तान को करारा जवाब, 4 दिन में दागे 9 हजार मोर्टार

नई दिल्लीः पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर फायरिंग कर रहा है। वहीं बीएसएफ ने पाकिस्तान को करार जवाब दिया है। बीएसएफ की ओर से जारी किए गए एक वीडिया में बताया गया है कि भारतीय सेना ने चार दिनों में 9 हजार मोर्टार शेल दागें हैं। इनमें पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। वहीं भारत के करारे जवाब के बाद पाकिस्तान की सेना पूरी तरह से बौखलाई हुई है।

BSF pounds Pakistan positions across International Border with 9,000 mortar shells

पाकिस्तान की सीमा की लगातर तबाह होती चौकियों के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जावेद बाजवा ने सीमा दौरा भी किया था। बीएसएफ ने सोमवार को बताया, 'जवानों ने जम्मू रीजन में पाकिस्तान की कई फायरिंग पोजिशन को तबाह किया। उन चौकियों को निशाना बनाया जहां से पाक रेंजर्स के लिए गोला-बारूद और फ्यूल सप्लाई हो रहा था।'

पाकिस्तान के आतंक को जवाब देने के लिए दो छोटे-छोटे वीडियो जारी किए हैं। इस वीडियो में इस बात का सूबत है कि पाकिस्तान की फायरिंग में पांच जवाब सहित 12 भारतीयों की चिता में आग लगाने से पहले कई पाकिस्तानी चौकियों को आग के हवाले कर दिया गया।

भारत की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके बताया गया है कि पाकिस्तान की तरफ से 18 जनवरी से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार मोर्टार शेल दागे जा रहे हैं।

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि साल 2003 में हुए सीजफायर समझौते का पाकिस्तान बंधा नहीं रहेगा। भारत की ओर से दिखाए गए किसी भी आक्रमक रवैये का पाकिस्तान जवाब देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में आज आधार की वैधता और केरल लव जिहाद पर अहम सुनवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+