बीएसएफ और पाक रेंजर्स की मीटिंग, सीमा पर शान्ति को लेकर हुई बात
बीएसएफ और पाक रेंजर्स की मीटिंग, सीमा पर शान्ति को लेकर हुई बात
नई दिल्ली। बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के सेक्टर कमांडर ने शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग की। छह महीने के बाद सुचेतगढ़ सेक्टर में हुई मीटिंग में सीमा पर शान्ति बनाए रखने को लेकर बातचीत हुई। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार, दोनों ही पक्षों ने सरहद पर अमन कायम रखने को लेकर सहमति जताई है। शान्ति को बीएसएफ ने प्रथमिकता बताया लेकिन पाकिस्तान की किसी गलत हरकच का करारा जवाब देने की भी बात कही।

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक काफी सकारात्मक माहौल में हुई। दोनों पक्षों ने इस बात को माना कि सीमा पर शान्ति ही दोनों देशों के हित में है। दोनों पक्षों ने पूर्व में हुआ बैठकों में अमन-शान्ति को लेकर किए गए फैसलों पर सहमति जताई। वहीं बीएसएफ प्रवक्ता ने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की गोलाबारी होती है या उकसाया जाता है तो बीएसएफ उसका कड़ा जवाब देगी।
पाकिस्तान रेंजर्स के आग्रह पर बुलाई गई ये मीटिंग 105 मिनट चली। बीएसएप डेलीगेशन में 17 ऑफिसर्स पहुंचे, डेलीगेशन को बीएसएफ डीआईजी पीएस धीमान (जम्मू सेक्टर) ने लीड किया। वहीं पाकिस्तान डेलीगेशन में 14 अफसर थे। इससे पहले 9 मार्च 2017 को मीटिंग हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications