VIDEO: गुजरात से लेकर कश्मीर तक, नए साल के जश्न में डूबे BSF जवान
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा है, हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस साल भी ज्यादातर राज्यों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिस वजह से लोग अपने घरों में रहकर ही नए साल का स्वागत करेंगे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर तैनात जवान शाम से ही जश्न मनाते दिखे। जिसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का है, जहां पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नए साल का जश्न मना रहे। साथ ही वो फिल्मी गानों पर डांस भी कर रहे। ये साल इस वजह से भी खास है, क्योंकि फरवरी के आसपास भारत और पाकिस्तान ने एक समझौता किया था, जिसमें एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी नहीं करने की बात कही गयी थी। तब से दोनों पक्ष लगातार इसका पालन कर रहे हैं।
कच्छ में भी जश्न का माहौल
वहीं दूसरी ओर गुजरात के कच्छ में भी तैनात बीएसएफ जवानों ने नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाया। इस दौरान सबसे पहले मंदिर को फूलों से सजाया गया। इसके बाद आग जलाकर जश्न की शुरुआत हुई। बीएसएफ जवानों ने पूरे देश को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
ज्यादातर जगहों पर सख्ती
दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिस वजह से पहले ही सरकार ने नए साल के जश्न को लेकर निर्देश जारी कर दिए थे। जिसके मुताबिक किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पार्टी नहीं की जा सकती है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में तो रात 8 बजे के बाद ही प्रवेश वर्जित कर दिया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के वाहन गश्त कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में नए साल पर हमले का अलर्ट जारी था, जिस वजह से जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।












Click it and Unblock the Notifications