फिर आया BSF जवान तेज बहादुर का वीडियो, पीएम मोदी से मांगा इंसाफ

बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का नया वीडियो और फिर मचाया हंगामा। तेज बहादुर यादव ने वीडियो में कहा उसके खिलाफ हो रही है साजिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे दिलाएं इंसाफ।

नई दिल्‍ली। बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के कॉन्‍सटेबल तेज बहादुर यादव का नया वीडियो आया है। इस वीडियो में एक बार फिर तेज बहादुर ने नए सिरे से आरोप लगाए हैं। इस बार तेज बहादुर ने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। अगर आपको याद हो तो तेज बहादुरी वही बीएसएफ जवान हैं जिन्‍होंने खराब खाने से जुड़ा एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था।

BSF-जवान-तेज-बहादुर-का-नया-वीडियो-पीएम-मोदी-से-मांगा-इंसाफ

इस बार क्‍या है वीडियो में

तेज बहादुर ने कहा है कि भ्रष्‍टाचार सामने लाने पर उसकी जांच की जा रही है। उन्‍होंने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने अपने विभाग में भ्रष्‍टाचार को उजागर किया है क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे भ्रष्‍टाचार से लड़ा जाए। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे पीएम मोदी से पूछें कि उन्‍हें परेशान क्‍यों किया जा रहा है।' बताया जा रहा है कि इस वीडियो को उसके परिवार की ओर से रिलीज किया गया है। तेज बहादुरी ने लोगों से कहा है कि वे उसके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्‍यान न दें। यह बात उन्‍होंने उन खबरों के सिलसिले में कही है जिसमें कहा गया था कि वह पाकिस्‍तान में मौजूद अपने समकक्षों की राजनीति का शिकार हो गए हैं। तेज बहादुरी के फेसबुक पेज की जांच भी की गई थी जिसमें सामने आया था कि फेसबुक पर उनके पाकिस्‍तानी दोस्‍तों की संख्‍या अच्‍छी खासी है। उनके पहले वीडियो को 9.9 मिलियन लोगों ने देखा था और 4.4 लाख लोगों ने इसे देखा था।

जम्‍मू के गेस्‍ट हाउस में बनाया गया वीडियो

यह वीडियो जम्‍मू के गेस्‍ट हाउस में शूट हुआ है जहां पर तेज बहादुरी की मुलाकात उनकी पत्‍नी से हुई। यह मुलाकात दिल्‍ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद फरवरी में हुई थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक यह वीडियो इस मुलाकात के दौरान ही शूट हुआ है। तेज बहादुर का फोन ले लिया गया था लेकिन हो सकता है उनकी पत्‍नी ने उन्‍हें नया फोन दिया हो। यह वीडियो उसी फोन से शूट हुआ है और यह अनुशासनहीनता है। कहा जा रहा है कि हो सकता है वीडियो के पीछे कोई प्रोफेशनल हो क्‍योंकि वीडियो को एडिट किया गया है और इसमें कैप्‍शन भी है। फिलहाल इस बात की जांच भी की जा रही है। उनके पहले वीडियो के आने के बाद बीएसएफ की ओर से यादव के खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्‍वॉयरी शुरू हो गई है। साथ ही यादव की वॉलेंट्री रिटायरमेंट की अपील भी खारिज कर दी गई। साथ ही ट्रूप्‍स को जो खाना दिया जा रहा है उसकी भी इंटर्नल इनक्‍वॉयरी भी हुई जिसमें पाया गया कि जो भी शिकायत तेज बहादुर ने की थी वह पूरी तरह से गलत थी। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस को भी जानकारी दी गई और गृह मंत्रालय को भी बताया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+