BSF जवान रमीज की तरह ही छुट्टी पर आए लेफ्टिनेंट उमर फयाज भी बने थे आतंकियों का शिकार
इसी साल मई महीने में आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या की थी। बीएसएफ जवान रमीज अहमद और सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या में कई समानताएं हैं। पढ़िए पूरा मामला...
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से खूनी खेल खेलते हुए बीएसएफ के जवान रमीज अहमद पैरे की घर में घुसकर हत्या कर दी। आतंकियों ने कश्मीर के बांदीपोरा में बीएसएफ जवान रमीज अहमद पर हमला किया और घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। इतना ही नहीं आतंकियों ने केवल रमीज को ही नहीं उनके परिवार के तीन सदस्यों को भी गोली मारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने ऐसा हमला किया है। इससे पहले सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज पर आतंकियों ने हमला किया था और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी साल मई महीने में आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या की थी। बीएसएफ जवान रमीज अहमद और सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या में कई समानताएं हैं। पढ़िए पूरा मामला...

आतंकियों ने दोनों जवानों की गोली मारकर की हत्या
बीएसएफ जवान रमीज अहमद पर जिस तरह से आतंकियों ने हमला किया और उनकी हत्या की ये बेहद चौंकाने वाला मामला है। आतंकियों ने घर में घुसकर बीएसएफ जवान को गोलियां मारी। इस घटना ने मई महीने में सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या की यादें ताजा कर दीं। आतंकियों ने उमर फयाज को भी उस समय मारा था जब वो अपने घर आए थे। आतंकियों नने उमर फयाज को घर से अगवा करके ले गए और गोलियों से भून दिया था।

छुट्टी पर आए थे दोनों जवान जब उनकी हुई हत्या
33 साल के बीएसएफ जवान रमीज अहमद राजस्थान में तैनात थे। रमीज अहमद पैरे पर आतंकियों ने उस समय हमला किया जब वो छुट्टी पर आए थे। अचानक ही आतंकियों ने घर में घुसकर रमीज और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना बांदीपोरा के हाजिन इलाके में हुई। इसी तरह से सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज पर भी उस समय हमला हुआ था जब वो पहली छुट्टी में अपने घर आए थे। उनकी पहली छुट्टी ही जिंदगी की आखिरी छुट्टी बन गई। उमर फयाज का शव दक्षिणी कश्मीर के हरमन में मिला था।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से दिख रही बौखलाहट
हाल के दिनों में जिस तरह से सेना आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है, कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा। ये घटना आतंकियों की बौखलाहट को दिखा रहा है। रमीज अहमद के घर में घुसकर हत्या आतंकियों की बौखलाहट को दर्शा रहा है। इससे पहले आतंकियों ने इसी तरह से लेफ्टिनेंट उमर फयाज की भी हत्या की थी।












Click it and Unblock the Notifications