उमर के घर के बाहर बीएसएफ जवान ने चलाई गोलियां
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक बीएसएफ जवान ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। इस जवान को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है और इससे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना आज सुबह की है। बताया जा रहा है कि यह जवान उमर के घर के बाहर ही सुरक्षा में तैनात था। अभी उन वजहों का पता नहीं चल सका है जिसने जवान को ऐसा करने के लिए उकसाया। जवान ने 45 राउंड गोलियां चलाई है।
घटना के बाद उमर ने ट्वीट किया है। उमर ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्हें अपनी सुरक्षा में तैनात जवानों पर पूरा भरोसा है और यह घटना उनके इस भरोसे को कम नहीं कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications