BSF Jawan घायल, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों से हुई झड़प
सीमा सुरक्षा बल (BSF) का जवान बांग्लादेश सीमा के पास तस्करों से हुई झड़प में घायल हो गया। तस्करों ने सिपाही पर धारदार हथियार से हमला किया।

BSF Jawan बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के साथ हुई झड़प में घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ जवान के हाथ व सिर में चोटें आई हैं। घायल जवान को सीमा चौकी पर प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया, पश्चिम बंगाल के सिकरा में चार 'बांग्लादेशी तस्करों' के हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। तस्कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। घटना 17 जनवरी को सिकरा में हुई, जो दक्षिण बंगाल के कृष्णानगर सेक्टर में है।
तस्करों ने सिपाही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ व सिर में चोटें आई हैं। इससे पहले कि जवान संभल पाता, तस्करों ने उसका हथियार छीन लिया और बांग्लादेश की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर एक अन्य जवान घायल जवान को बचाने के लिए आया। हालांकि तब तक तस्कर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में छपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
घायल जवान का सीमा चौकी पर प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद छपरा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में चिकित्सकों ने घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए कोलकाता रेफर कर दिया। कृष्णानगर सेक्टर के डीआईजी संजय कुमार ने कहा, "जब तस्कर और आपराधिक मंशा वाले लोग सीमा पार अपनी अवैध गतिविधियों में सफल नहीं होते हैं, तो वे जवानों पर हमला करते हैं। हमारे जवानों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जाता है, फिर भी वे (जवान) अपने मंसूबों को कामयाब नहीं होने देते।
Recommended Video

वारदात के बाद बीएसएफ ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ एक फ्लैग मीटिंग की। पड़ोसी देश के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications