घने कोहरे के बीच पाक की सरजमीं पर पहुंचे ऑन ड्यूटी BSF के हेड कॉन्सटेबल, सुरक्षित लौटे
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि घने कोहरे के कारण गलती से सीमा पार करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया। बाद में बीएसएफ जवान सही सलामत लौट आए।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत के अग्रिम मोर्चे पर लोहा लेने वाली सैन्य टुकड़ी है। बीएसएफ जवान हर हालात में 200 फीसद समर्पण के साथ देश सेवा में जुटे रहते हैं। इसी बीच एक जवान के गलती से पाकिस्तानी सीमा में जाने की खबर आई।

इस संबंध में बीएसएफ ने कहा, दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद जवान को रिहा कर दिया गया। अबोहर सेक्टर में सीमा चौकी पूरन की 160वीं बटालियन के हेड कॉन्सटेबल हेमनाथ गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जांच के लिए गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान शून्य रेखा के पास वे अनजाने में पाकिस्तान में प्रवेश कर गए। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि घने कोहरे के कारण कॉन्सटेबल भारत की सीमा क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गये, जिन्हें बाद में फौरन रिहा भी किया गया।
दरअसल, सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद भारतीय सेना के जवान मुश्किल हालात में भी अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हटते। कड़ाके की सर्दी के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान घरों से हजारों मील दूर गश्ती करते हैं। इनकी जान हमेशा संकट में होती है। हालांकि, इस मामले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रेंजर्स ने भी इंसानियत दिखाई और बीएसएफ जवान के साथ अच्छा सलूक किया। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, जवान सही सलामत अपनी सरजमीं पर लौट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications