BSF जवान 5 दिनों से पाकिस्तानी सेना के कब्जे में, प्रेग्नेंट पत्नी का बुरा हाल, कहा- 'कोई कुछ बता ही नहीं रहा'
BSF constable Purnab Kumar Pakistan: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल पूर्णब कुमार साहू पिछले पांच दिनों से पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं। बीएसएफ कांस्टेबल पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में गलती से 23 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, तब से वे पाकिस्तान में हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की वजह से पाकिस्तान उनकी रिहाई की अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। अब बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी, जो प्रेग्नेंट हैं, अपने पति की रिहाई के लिए पंजाब के फिरोजपुर पहुंचीं हैं।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा में बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णब कुमार साहू का घर है। उनकी पत्नी रजनी अपने परिवार के साथ फिरोजपुर पहुंचीं ताकि अपने पति को वापस लाने के प्रयासों के बारे में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी मांग सके। गर्भवती रजनी, उसका बेटा और तीन अन्य रिश्तेदार भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिरोजपुर पहुंचे हैं।

बीएसएफ कांस्टेबल की पत्नी बोलीं- कोई कुछ पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा
बीएसएफ कांस्टेबल की पत्नी रजनी ने कहा,
''मैं आपको यह नहीं बता सकती कि मैं कितनी तनाव में हूं, क्योंकि बीएसएफ अधिकारी मुझे केवल चिंता न करने के लिए कह रहे हैं। कोई स्पष्टता नहीं है। कोई इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा है कि वो कब तक भारत आएंगे। मैं और मेरा परिवार बहुत ज्यादा परेशान है...मैं गर्भवती हूं लेकिन फिर भी मैंने फिरोजपुर आने का फैसला किया है।''
रजनी ने कहा है कि अगर बीएसएफ कैंप के अधिकारियों से उनकी पूछताछ संतोषजनक नहीं रही, तो वह केंद्रीय गृह मंत्रालय और अन्य सरकारी अधिकारियों से मिलने के लिए फिरोजपुर से फिर दिल्ली जाएंगी।
रजनी ने कहा, "मैं अपने पति के पाकिस्तान में होने की खबर सुनने के बाद से मैं बहुत तनाव में हूं। आज पांचवां दिन है और अभी भी उनकी वापसी के बारे में कोई अपडेट नहीं है।
बीएसएफ कांस्टेबल के माता-पिता ने क्या कहा?
बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णब कुमार साहू के माता-पिता ने कहा कि वे केंद्र सरकार से अपने बेटे की वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपील करते हैं। साहू की मां ने कहा, "मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितनी तनाव में हूं। मैं बीएसएफ अधिकारियों से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाती हूं। पता नहीं, वो वहां किस हाल में है। हमें उसको लेकर कोई सही से कुछ बता भी नहीं रहा है।''
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कैसे BSF कांस्टेबल पूर्णब कुमार साहू सीमा पार चले गए?
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब पूर्णब कुमार साहू सीमा के पास किसानों के एक समूह को लेकर जा रहे थे और एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए चले गए और अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए। बीएसएफ कर्मियों के लिए बाड़ के पास या उस पार खेतों में खेती करने वाले किसानों को ले जाना एक आम बात है। हालांकि, इस दौरान कांस्टेबल कथित तौर पर सीमा पार चले गए और उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने तुरंत हिरासत में ले लिया।
पूर्णब कुमार साहू फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात थे। एक बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमा ऐसा हो जाता है। पाकिस्तान के कई सैनिक और नागरिक अनजाने में हमारी सीमा में आ जाते हैं और हम बिना किसी देरी के, उन्हें तुरंत वापस भेज देते हैं।
बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि उनकी रिहाई के लिए बातचीत करने के लिए भारतीय और पाकिस्तानी सीमा बलों ने फ्लैग मीटिंग की है। लेकिन उसका नतीजा अभी तक नहीं आया है। पाकिस्तानी हिरासत से छुड़ाने के लिए कमांडेंट स्तर पर फ्लैग मीटिंग पहले ही हो चुकी है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद मौजूदा कूटनीतिक तनाव ने इस प्रत्यावर्तन प्रक्रिया को जटिल बना दिया है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications