हरियाणा में 21 मई को 10वीं और 18 मई को 12वीं के परिणाम होंगे घोषित
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड ने इन परीक्षाओं के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ने फैसला किया है कि दसवीं के परिणाम 21 मई को तो वहीं बारहवीं के परिणाम 18 मई को घोषित किए जाएंगे। 10वीं और 12वीं में लगभग 8 लाख 25 हजार 740 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

सामान्यत: बोर्ड के परिणाम 60 दिनों में घोषित किये जाते हैं लेकिन चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि अबकी बार पहले ही छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। हरियाणा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 7 मार्च से शुरू हुई थी। ये परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट (bseh.org.in ) पर उपलब्ध होंगे।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि पहले की तुलना में कम दिनों में परिणाम घोषित किये जा रहे हैं और इस कारण छात्रों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने कड़े कदम उठाये थे और बड़ी संख्या में छात्र अनुचित सामग्री के साथ पकड़े भी गए थे। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications