Bihar Board 10th Topper List: कौन है बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले शिवांकर कुमार, देखें मार्कशीट
BSEB Bihar Board 10th Result 2024 (SHIVANKAR KUMAR MatricTopper): बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज रविवार 31 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस साल बिहार बोर्ड में मैट्रिक का रिजल्ट 82.91 प्रतिशत रहा है। बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने टॉप किया है।
शिवांकर कुमार को कुल अंक 489 हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि प्रथम स्थान पर आने वाले यानी शिवांकर कुमार को एक लाख नकद इनाम और लैपटॉप दिया जाएगा।

Who is Matric Topper SHIVANKAR KUMAR: कौन हैं शिवांकर कुमार
- शिवांकर कुमार जिला स्कूल पूर्णिया के छात्र हैं। शिवांकर मध्यम वर्ग परिवार के घर से आते हैं। शिवांकर अपने माता-पिता और दो भाई और दो बहनों के साथ रहते हैं।
- शिवांकर के पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं और एलआईसी एजेंट भी हैं। मां हाउस वाइफ हैं।
- शिवांकर ने कहा कि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं बिहार भर में टॉप करूंगा। लेकिन बचपन से मुझे हमेशा परिवार का सपोर्ट और प्यार मिला है।
- शिवांकर ने कहा है कि वो भविष्य में आगे अभी एनडीए किल्यर करना चाहते हैं। शिवांकर ने कहा है कि, उन्हें भविष्य में किसी ऐसे भी विभाग में जाकर काम करना है, जहां से देश का नाम रोशन किया जा सके।
Bihar Board Matric Topper list 2024: यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट
वहीं समस्तीपुर के आदर्श कुमार (Adarsh Kumar) 488 नंबर के साथ राज्य भर में सेकेंड टॉपर रहे हैं। इन्हें 75 हजार रुपये का इनाम और लैपटॉप दिया जाएगा।
वहीं पलक कुमारी, आदित्य कुमार , सुमन कुमार पूर्वे और सुजिया परवीन 486 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं। तीसरे नंबर पर आए सभी छात्रों को भी लैपटॉप दिया जाएगा।
इस साल टॉप -10 में 51 छात्र हैं। जिसमें टॉप 2 में एक छात्र, टॉप-3 में 4 छात्र, टॉप-4 में 2 छात्र, टॉप-5 में भी 2 छात्र, टॉप-6 में 8 छात्र, टॉप-7 में 6 छात्र, टॉप-8 में 4 छात्र, टॉप-9 में 9 छात्र और टॉप-10 के नंबर पर 14 छात्र हैं। (नीचे तस्वीर में नंबर के साथ देखें टॉपर लिस्ट)


इस साल कुल 16,64,252 छात्रों ने परीक्षा दिया था। जिसमें 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के शामिल थे। इसमें से कुल 13,79,842 छात्र पास हुए हैं।
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड में मैट्रिक का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- 1. बिहार बोर्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- 2. होम पेज पर दिख रहे Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को डिटेल (रोल नंबर-रोल कोड) दर्ज करना होगा।
- 4. सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें। भविष्य के लिए डाउनलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications