बिहार बोर्ड बारहवीं के नतीजे घोषित, 52 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं कक्षा का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी करेगा। 12वीं की साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे शाम 4:30 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए गए हैं। सीमामणि की कल्पनी कुमारी ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। बोर्ड का रिजल्ट कॉमर्स में 82 फीसदी, आर्टस में 50 और साइंस में 45 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं में इस साल 52.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। साइंस का नतीजे पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा रहा है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

साइंस में कल्पना कुमारी टॉपर 500 में से 434 अंक लेकर टॉपर रही हैं। सिमुलतला के अभिनव आदर्श 421 अंकों के साथ साइंस सेकेंड टॉपर और रुद्रेश राज वर्मा 420 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
कॉमर्स में मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज की निधि सिन्हा ने टॉप किया है। गया की माला कुमारी सेकेंड और निशात ने तीसरा स्थान पाया है। आर्ट्स में सिमुलतला की कुसुम कुमारी ने टॉप किया है। सेंकेंड अरविंद और थर्ड प्रज्ञा रही हैं। तीनों ही संकायों में टॉपर छात्राएं हैं।
इंटर परीक्षा 2018 में 12,07,975 ने रजिस्ट्रेशन किया. इसमें से 11,92,053 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। बीते साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 17.71 प्रतिशत रिजल्ट बेहतर रहा है। पिछले बार 35.14 प्रतिशत रिजल्ट रहा था इस साल आर्ट्स में 61.32 प्रतिशत, कॉमर्स में कॉमर्स में 91.32 प्रतिशत और साइंस में 44.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्र/छात्राएं ये स्टेप्स फॉलो करें-
* बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाएं।
* वेबसाइट पर दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
* अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।












Click it and Unblock the Notifications