जारी हुए बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार इस बार 79.76 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा दे चुके छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा के नतीजे घोषित होने के साथ ही उन्हें ऑनलाइन चेक किया जाने लगा है। 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर छात्रों के साथ साथ उनके अध्यापकों को भी उनकी काफी चिंता होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ये नतीजे आपको कैसे चेक करने हैं। ये नतीजे चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- biharboardonline.bihar.gov.in

bseb 12th board results announced, check with these steps

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे-

-सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-एडमिट कार्ड पर लिखे अपने रोल नंबर को दिए गए कॉलम में डालें और सब्मिट पर क्लिक करें।
-नंबर को एक बार पुन: चेक करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
-इसके बाद आपके परिणाम आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगे।
-इसमें दी गई सारी जानकारी को चेक कर लें।
-ये एक पीडीएफ फाइल होगी इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि साल 2017 में कुल 6 लाख 46 हजार 2 सौ 31 छात्र-छात्राएं 12वीं साइंस बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमें से पास परसेंट 30.11 प्रतिशत था। वहीं 2018 में 44.71 प्रतिशत साइंस के छात्र पास हुए थे।

यह भी पढ़ें- रिसर्च विभाग में तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+