'सिर्फ मोदी लहर से विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी BJP', बीएस येदियुरप्पा के बयान से चढ़ा सियासी पारा

'सिर्फ मोदी लहर से विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी BJP', बीएस येदियुरप्पा के बयान से चढ़ा सियासी पारा

नई दिल्ली, 20 सितंबर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि सिर्फ 'मोदी लहर' से बीजेपी विधानसभा चुनाव नहीं जीती जा सकता है। बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें विधानसभा उपचुनाव, विधान परिषद चुनाव और विधानसभा चुनावों से पहले सभी को समझना होगा कि हम अकेले मोदी लहर से कर्नाटक चुनाव नहीं जीत सकते हैं। भाजपा कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, आप लोग इस भ्रम में बिल्कुल भी ना रहे कि हम सब लोग सिर्फ मोदी लहर का इस्तेामल कर चुनाव जीत सकते हैं। मोदी लहर में लोकसभा चुनाव जीतना आसान हो सकता है कि लेकिन हम सिर्फ उसपर ही निर्भर नहीं रह सकते हैं। हमें लोगों के पास असल में विकास कार्यों को लेकर जाना चाहिए।''

BS Yediyurappa

Recommended Video

    Karnataka:BS Yeduyurappa का बयान, सिर्फ मोदी लहर से विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी BJP|वनइंडिया हिंदी

    विपक्ष को हल्क में ना लें: बीएस येदियुरप्पा

    बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कांग्रेस पार्टी को कम न समझें क्योंकि उनके नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। चुनाव जीतने के लिए उनकी अपनी रणनीति है। बीएस येदियुरप्पा ने आने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी के नाम से लोकसभा चुनाव जीतना आसान है, लेकिन विधानसभा चुनाव नहीं। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार गलत संदेश देगी। इसलिए, उपचुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं है। कार्यकर्ताओं को इस धारणा के तहत नहीं होना चाहिए कि मोदी लहर उसे चुनाव जीतने में मदद करेगी। हमें दोनों सीटें जीतने और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

    कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं: येदियुरप्पा

    बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। कांग्रेस को ऐसे मौका नहीं मिलना चाहिए। हमे आने वाले विधानसभा चुनाव में 140 सीटों के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी जोरदार और ईमानदारी से कोशिश करेंगे। हमें विपक्ष को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। उनका अपना आकलन और ताकत भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+