डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी पर बोले सीएम येदियुरप्पा- दुआ करता हूं कि वे जल्द बाहर आएं

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। डीके शिवकुमार से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी पिछले 4 दिनों से पूछताछ कर रही थी। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दुख जताया है। सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि डीके शिवुकमार की गिरफ्तारी से उनको कोई खुशी नहीं है।

पने राजनीतिक जीवन में किसी के लिए नफरत का भाव नहीं रखा- येदियुरप्पा

पने राजनीतिक जीवन में किसी के लिए नफरत का भाव नहीं रखा- येदियुरप्पा

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी से उनको खुशी नहीं है, वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस नेता जल्द बाहर आएं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने अपने राजनीतिक जीवन में किसी के लिए नफरत का भाव नहीं रखा और ना ही मैंने किसी का बुरा चाहा।' इसके पहले, ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था। डीके शिवकुमार ने कहा था, 'मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।'

शिवकुमार ने लगाया था बीजेपी पर आरोप

शिवकुमार ने लगाया था बीजेपी पर आरोप

इस दौरान, पार्टी कैडर से अपील करते हुए शिवकुमार ने कहा, 'मैं पार्टी काडर और समर्थकों से अपील करता हूं कि वे कतई भी निराश न हों, मैंने कुछ भी गैर-कानूनी नहीं किया है। मेरा भगवान और देश की न्यायपालिका में पूरा भरोसा है।' डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले, कांग्रेस के एक अन्य दिग्गज नेता पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

चार दिनों की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

चार दिनों की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

दोनों नेताओं की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई करार दिया है। डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कर्नाटक में कांग्रेस ने राज्यव्यापी बंद बुलाया है। बता दें कि 2017 में आयकर विभाग ने डीके शिवकुमार के करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी, इस दौरान करीब 11 करोड़ रुपये कैश मिला था और करोड़ों की संपत्ति के बारे में पता चला था। आयकर विभाग द्वारा दायर चार्जशीट के आधार पर ही ईडी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+