सीसीडी के मालिक के अंतिम संस्कार में पहुंचे कर्नाटक के CM येदियुरप्पा, पूर्व सीएम कुमारस्वामी हुए भावुक
बेंगलुरु: कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के मालिक और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगर चिक्कमगलुरु लाया गया, जहां उनको श्रंद्धाजलि देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी पहुंचे हुए थे। वीजी सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता भी चिक्कमगलुरु पहुंचे हुए थे।

चिक्कमगलुरु पहुंचे सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वे एक साधारण व्यक्ति थे, जिन्होंने दुनिया भर में भारतीय कॉफी को लोकप्रिय बनाने में अग्रणी थे। सीएम ने कहा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि एसएम कृष्णा जी के मार्गदर्शन मं एक व्यक्ति ने अपना जीवन क्यों समाप्त किया। मैं उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है। दूसरी ओर से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी भावुक हो गए थे।
बता दें कि वीजी सिद्धार्थ का शव बुधवार सुबह नेत्रावती नदी के पास मिला था। वह बीते दो दिनों से लापता थे। लापता होने के बाद बाद वीजी सिद्धार्थ की एक चिट्ठी सामने आई थी, जिसमे उन्होंने निवेशकों से माफी मांगी थी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और कॉफी डे फैमिली को लिखी चिट्ठी में वीजी सिद्धार्थ ने कहा है, 'अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद मैं एक सफल बिजनेस मॉडल बनाने में विफल रहा।
पत्र में उन्होंने लिखा था कि मैं इसको अपना सब कुछ दिया, लेकिन उन लोगों को निराश किया जिन्होंने मुझ पर अपना भरोसा बनाए रखा, इस बात का मुझे पछतावा है। मैंने बहुत संघर्ष किया लेकिन आज मैंने हार मान ली क्योंकि एक प्राइवेट इक्विटी पार्टनर के शेयर बायबैक करने का दबाव नहीं झेल सकता था, जो ट्रांजैक्शन मैंने आंशिक रूप से 6 महीने पहले एक दोस्त के साथ पूंजी इकट्ठा करने के लिए किया था।' सिद्धार्थ ने अपने निवेशकों से माफी भी मांगी है।
यह भी पढ़ें- वीजी सिद्धार्थ के बाद एसवी रंगनाथ बनाए गए CCD के अंतरिम अध्यक्ष, 8 अगस्त को होगी बोर्ड की बैठक
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications