कांग्रेस का आरोप, येदुरप्पा ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं को दी 1800 करोड़ की रिश्वत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बीजेपी के उपर डायरी बम फोड़ दिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि, कर्नाटक की तत्कालीन येदुरप्पा सरकार ने बीजेपी को 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। इसका खुलासा येदुरप्पा की एक डायरी से हुआ है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, उन्होंने बीजेपी के कई नेता को लगभग 1800 करोड़ की रिश्वत दी है। हमारे पास सबूत हैं। यह रिश्वत उन्होंने कर्नाटक में सरकार में रहते हुए किया है।

BS Yeddyurappa bribed Rs 1800 crore for top BJP leaders, Lokpal should investigate: Congress

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी के दिवंगत नेता अनंत कुमार और पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा के बीच हुई बातचीत और डायरी में लिखे 1800 करोड़ के डिटेल्स का दावा किया। कांग्रेस ने यह भी कहा कि एक न्यूज मीडिया में प्रकाशित इस रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के सेंट्रल कमेटी के सभी नेताओं की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस डायरी में येदुरप्पा के साइन भी हैं। डायरी में करीब 12 नेताओं के नाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये रिश्वत बीजेपी की केंद्रीय कमेटी को दी गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी जैसे बड़े नेता शामिल हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि हम तथाकथित डायरी की सत्यता का दावा नहीं करते हैं, लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए। इसकी जांच सीधे प्रधानमंत्री मोदी से शुरू होनी चाहिए। सुरजेवाला ने कहा, 'डायरी के अनुसार 2600 करोड़ रुपये वसूला गया और उसमें से सीधे 1000 करोड़ रुपये बीजेपी की सेंट्रल कमेटी को दिया गया। जजों को रिश्वत के तौर पर देने के लिए 250 करोड़ का जिक्र है। 2017 से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास डायरी होने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर मोदी सरकार इस मामले की जांच क्यों नहीं कराती।

सुरजेवाला ने कहा कि, मोदी सरकार को इस रिश्वत के इल्जाम का जवाब देना चाहिए। अगर यह आरोप गलत हैं तो प्रधानमंत्री मोदी को खुद ही जांच की अनुमति देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर इल्जाम है। आज सवाल कानून-संविधान और शुचिता-मर्यादा का है। बीजेपी इस आऱोप के लिए लोकपाल या किसी अन्य संस्था से इसकी जांच कराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+