सपरिवार बरी होने के बाद येदियुरप्पा ने कहा- 'सत्यमेव जयते'

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सीबीआई की विशेष अदालत से सपरिवार बरी हो गए हैं।

नई दिल्ली। बेलारी खदान में 40 करोड़ रुपये के घूसकांड मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बरी कर दिए गए हैं। घूस कांड से बरी होने के बाद येदियुरप्पा ने ट्वीट कर लिखा 'सत्यमेव जयते।'

BS YEDURAPPA

येदियुरप्पा ने पत्रकारों को कहा कि अदालत ने उनके खिलाफ लगे आरोपों को 'गलत और राजनीति से प्रेरित' बताया है।

ये लगे थे आरोप

दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में आरोप लगा था कि उनके शासन काल के दौरान राज्य में अवैध खनन किया गया था।

साथ ही यह बात भी सामने आई थी कि 2010 में उनके पारिवारिक ट्रस्ट के जरिए 40 करोड़ रुपए की घूस दी गई थी।

येदियुरप्पा पर आरोप था कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान खान की लाइसेंस समेत राज्य सरकार से अन्य लाभ लेने के लिए घूस दी गई।

सपरिवार हुए बरी

सीबीआई ने इस मामले में 2012 में चार्जशीट दायर की थी जिसमें येदियुरप्पा समेत 12 अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे।

बता दें कि विशेष अदालत ने येदियुरप्पा के साथ उनके बेटे और दामाद को भी बरी कर दिया है।

येदियुरप्पा के पुत्र और मौजूदा भाजपा विधायक बीवाई राघवेंद्र और उनके दामाद सोहन कुमार पर आरोप थे कि साल 2010 के सितंबर में दोनों के निजी बैंक खाते में 20 करोड़ रुपए जमा किए गए।

येदियुरप्पा अभी भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+