BRS के 'गुलाबी शर्ट' वाले वीडियो में विपक्ष पर तंज, बताया कैसे हैट्रिक लगाएगी पार्टी
चुनावी मौसम में तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस ने एक वीडियो के जरिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऑरेंज टीम ने टॉस जीत लिया है। जबकी दूसरी टीम इस विवाद में फंस गई कि कौन कप्तानी करेगी। बात मारपीट तक आ गई। ऐसे में आयोजकों ने पिंक टीम को विजयी घोषित कर दिया है। दरअसल, तेलंगाना चुनाव को लेकर इस वीडियो के जरिए बीआरएस ने ये बताने की कोशिश की है, बीआरएस एक बाद फिर अन्य दलों से आगे है और लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगी।
बीआरएस के इस वीडियो में दिखाया गया है कि तीन टीमों के साथ एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जब अंपायर टॉस के लिए बुलाते हैं, तो टीम के सदस्य कप्तानी के लिए आपस में झगड़ते हैं। ऑरेंज टीम के सदस्य टॉस जीत गई। लेकिन बैटिंग करना है या फिर बॉलिंग इसका निर्णय टीम खुद नहीं कर पाती। ऐसे में अंपायर के मोबाइल से भजन टीम अपने प्रबंधक से बात करती है। लेकिन निर्णय नहीं हो पाता। ऐसे में ऑरेंज टीम को अंपायर की ओर से विजयी घोषित कर दिया जाता है।

वीडियो में ये दिखाया गया कि टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान फोन पर बात कर रहे हैं। कप्तान फोन पर पूछ रहे हैं, "ऑरेंज टीम ने टॉस जीत लिया है... वे बल्लेबाजी या गेंदबाजी में से क्या चुनेंगे?" इस बीच टीम के सदस्य आपस में इस बात को लेकर लड़ रहे हैं कि कप्तान कौन होगा।
वहीं एक अन्य वीडियो में एक शख्स ज्योतिषी को अपना हाथ दिखाता है। ज्योतिषी कहता है कि यह हाथ नहीं, अंधेरे का हाथ है। वीडियो में ज्योतिषी के भेष में दिख रहा शख्स कहता है, "इस हाथ ने आंध्र और तेलंगाना का विलय कर दिया, जिससे गंभीर अन्याय हुआ है। यह एक राक्षसी हाथ है, जिसने राज्य के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। इस हाथ में घोटाले ही घोटाले नजर आते हैं, दोबारा आए तो लानत होगी। इस हाथ को हटाओ और विकास के लिए वोट करो।" इस वीडियो की टैगलाइन है, 'खुल्लमखुल्ला गुलाबी सरकार ए मल्ला'।












Click it and Unblock the Notifications