तेलंगाना में कांग्रेस की 6 गारंटियों को लेकर BRS का निशाना, KTR बोले- बढ़ेगा राज्य पर कर्ज

तेलंगाना में 6 गारंटियों के साथ विकास के वादे के साथ प्रदेश की सत्ता में आई कांग्रेस पर बीआरएस ने बड़ा आरोप लगाया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल के शासनकाल में ना सिर्फ लोगों की परेशानियां बल्कि राज्य पर कर्ज का बोझ भी बढ़ेगा। केटीआर ने आशंका व्यक्त की अगर ऐसी स्थिति बनी तो इसके लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार होगी। लेकिन इससे बचने के लिए कांग्रेस बीआरएस शासन को दोषी बताएगी।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने को बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस जो वादे किए क्या वो सच में पूरे हो पाएंगे, ये एक बड़ा सवाल है। बीआरएस नेता ने कहा कि कांग्रेस के वादे सिर्फ हवा हवाई हैं।

BRS targets over Congress 6 guarantees

इस हफ्ते बुधवार (13 दिसंबर) को केटीआर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी की सरकार वित्त पर एक श्वेत पत्र लाएगी।

केटीआर ने कहा, "असली खेल अब शुरू हुआ है। कांग्रेस को अब अपने वादों के महत्व का एहसास होगा। सत्ता में आने के 48 घंटों के भीतर किसानों को ₹2 लाख की फसल ऋण माफी के वादे का क्या हुआ? ये राहुल गांधी का वादा था, कैबिनेट की पहली बैठक में सभी छह गारंटियों को वैधानिक दर्जा देने का...अब इस वादे का क्या हुआ?"

तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार फिर से पिछले बीआरएस शासन को तारकोल से रंगने की कोशिश करेगी, यह दावा करते हुए कि राज्य जिस कर्ज के ढेर पर बैठा है, उसके लिए वह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, "इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में बीआरएस सरकार पर कर्ज के लिए दोष लगाने के अलावा और कुछ भी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+