तेलंगाना चुनाव के लेकर BRS की मजबूत रणनीति तैयार, 54 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त

तेलंगाना चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी तरह कमर कर ली है। सभी दलों पर भारी पड़ने वाली राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने व्यापक स्तर पर चुनाव अभियान की तैयारी की है। भारत राष्ट्र समिति ने प्रचार अभियान की रणनीति की रूपरेखा अब फाइनल कर दी है। बीआएस के अभियान के दौरान 10 वर्षों के दौरान केसीआर सरकार के कार्यक्रमों हुए लाभ से जनता को अवगत कराया जाएगा।

सीएम केसीआर सरकार में मंत्री व बीआर के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक राम वे दावा किया है इस बार चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी पार्टी हैट्रिक बनाएगी। केटीआर ने गुरुवार ( 12 अक्टूबर) को 54 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रभारियों की पहली सूची जारी की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया है।

BRS prepares strategy for elections

केटीआर ने कहा की विधानसभा चुनाव अभियान में सभी प्रभारी पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देशों के अनुसार चुनाव अभियान की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियु्क्त पार्टी प्रभारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस बैठक में रामाराव ने दावा के साथ कहा कि तेलंगाना के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बीआरएस के लिए अनुकूल माहौल है। केटीआर ने कहा कि बीआरएस कार्यकर्ताओं को पिछले एक दशक में तेलंगाना सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराना है, जिससे बीआरएस के विचारों के प्रति जनता में जागरूकता आएगी।

इस टेलीकॉन्फ्रेंसिग में मंत्री टी हरीश राव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 45 दिनों तक उन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहना होगा। टी हरीश ने कहा कि सीएम केसीआर चाहते हैं कि पार्टी उम्मीदवारों को हर संभव समर्थन देकर मजबूती दी जाए। इसके अलावा बूथ स्तर की समितियों से लेकर निर्वाचन क्षेत्र स्तर तक सभी स्तरों पर सुचारू अभियान सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना लागू की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+